Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के डीजीपी आरएस भट्ठी सीआईएसएफ के बने डीजी

किसी राज्य के पुलिस महानिदेशक रहते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में डायरेक्टर जनरल बनने वाले पहले व्यक्ति बने हैं आरएस भट्टी।

28 Aug 2024

बिहार के डीजीपी आरएस भट्ठी सीआईएसएफ के बने डीजी

पटना। बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी की विदाई हो गयी है। केंद्र सरकार ने बुधवार शाम उन्हें सीआईएसएफ का डीजी बनाने का आदेश जारी कर दिया है। किसी राज्य के पुलिस महानिदेशक रहते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में डायरेक्टर जनरल बनने वाले पहले व्यक्ति बने हैं आरएस भट्टी।

दिसम्बर 2022 में बिहार के डीजीपी का कार्यभार संभालने वाले भट्टी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही थी। राज्य सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की अनुमति दे दी थी। आज उनकी पोस्टिंग कर दी गयी। केंद्र सरकार की ओर से भट्टी की नयी पोस्टिंग को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसके मुताबिक 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी आर.एस. भट्टी को सीआईएसएफ का डीजी बनाने की जानकारी दी गयी है। भट्टी 30 सितंबर 2025 तक इस पद पर बने रहेंगे। यानि वहां उनका कार्यकाल 13 महीनों का होगा।

आरएस भट्टी ने की छवि कड़क अधिकारी की मानी जाती रही है। लेकिन बिहार का डीजीपी बनने के बाद वे कोई कमाल नहीं दिखा पाये। बिहार के लॉ एंड आर्डर को लेकर लगातार सवाल उठते रहे। ऐसी लगातार घटनायें होती रहीं, जिससे सरकार औऱ पुलिस पर गंभीर सवाल उठते रहे। आखिरकार वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिये गये।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के डीजीपी आरएस भट्ठी सीआईएसएफ के बने डीजी
किसी राज्य के पुलिस महानिदेशक रहते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में डायरेक्टर जनरल बनने वाले पहले व्यक्ति बने हैं आरएस भट्टी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News